फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 792 किसानों के राशन कार्ड पर लटकी तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के 792 किसानों के राशन कार्ड को लेकर शासन सख्त हो गया है। यह ऐसे किसान हैं, जिन्होंने क्रय केंद्रों पर कई क्विंटल गेहूं की बिक्री की है। साथ ही राशन कार्ड बनवाकर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन भी उठा रहे हैं। शासन ने ऐसे कुल 792 कार्डधारकों की सूची जिलापूर्ति अधिकारी को भेजी है। डीएम के निर्देश पर ब्लॉकवार इस तरह के कार्डधारकों के रिकार्ड खंगालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कुल 17 ब्लॉक और छह तहसील हैं। ब्लाकों में कुल करीब 1435 सरकारी राशन की दुकानें हैं। कुल 541233 कार्डधारक हैं। इसमें 91199 अंत्योदय के हैं। जबकि 450034 पात्र गृहस्थी के हैं। प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों फर्जी राशन कार्डों की जांच के निर्देश दिए थे। ब्लॉकवार इसकी जांच कराई जानी थी। अभी इसकी तैयारी की जा रही थी कि शासन ने किसानों को चिह्नित किया, जो सरकारी क्रय केंद्रों पर लाखों का धान-गेहूं बेच रहे थे और गरीब कल्याण योजना का मुफ्त राशन भी डकार रहे हैं। ऑनलाइन सत्यापन में ऐसे किसानों की बड़ी संख्या सामने आने के बाद उनकी खेती और राशन कार्ड का सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में 792 ऐसे किसान हैं, जो हर माह कोटे की दुकानों से खाद्यान्न उठा रहे हैं। खाद्य आयुक्त के निर्देशों के बाद संबधित विभाग सक्रिय हुआ। जिलापूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि ऐसे किसानों की जांच कराई जा रही है। सत्यापन के बाद कार्ड फर्जी मिले तो ऐसे किसानों के नाम हटा दिए जाएंगे। उनसे रिकवरी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें