फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News : घर में चल रही थी शादी की तैयारियां, दूल्हे की हुई अचानक मौत, बारात की जगह निकली अर्थी

Tue, 30 May 2023 07:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच

सार

जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अटवा निवासी राजकमल की शादी जरवल के कोयलीपुर अट्ठैसा निवासी एक लड़की के साथ तय हुई थी। 29 मई को शादी समारोह था और अटवा से कोयलीपुर के लिए बारात जानी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच में जरवल रोड थाना क्षेत्र निवासी एक मां-बाप की बेटे को शादी के लिए तैयार देखने की खुशियां उस समय खत्म हो गई, जब शादी से कुछ घंटे पहले दूल्हे की मौत हो गई। दूल्हे की मौत हार्ट अटैक से होनी बताई जा रही हैं। वहीं मौत की सूचना के बाद से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

विज्ञापन

जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अटवा निवासी राजकमल (21) की शादी जरवल के कोयलीपुर अट्ठैसा निवासी एक लड़की के साथ तय हुई थी। सोमवार 29 मई को शादी समारोह था और अटवा से कोयलीपुर के लिए बारात जानी थी। बारात को लेकर राजकमल के घर उत्सव जैसा माहौल था और सभी बारात की तैयारियों में लगे थे। राजकमल के मां-बाप बारात से पहले की रश्मों में जुटे थे। लेकिन इसी दौरान परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

बरात की तैयारियों के बीच अचानक राजकमल की तबियत खराब हो गई। परिजन जब तक कुछ समझ पाते राजकमल अचेत होकर जमीन पर गिर गया। परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुस्तफाबाद लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। मौत की सूचना घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बारात जाने के लिए तैयार ग्रामीण भारी संख्या में मृतक के घर पहुंच गए। सभी ने नम आंखों से मृतक का अंतिम संस्कार करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें