फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दो बाइकों में भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल

Mon, 29 May 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बनकटा स्थित सरयू नहर के निकट रविवार रात दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसकी चपेट में आकर मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को गंभीर घायल हो गए। इन्हें सीएचसी इकौना पहुंचाया गया, जहां से तीनों को मेडिकल कॉलेज, बहराइच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


इलाज के दौरान इनमें से लवकुश पांडेय (31) की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि दोनों ही बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। इसके साथ ही दो अन्य सड़क दुर्घटनाओं में भी तीन लोग घायल हुए।

बहराइच जिले के थाना विशेश्वरगंज अंतर्गत ग्राम बालापुर निवासी लवकुश पांडे (31) पुत्र हजारीलाल बाइक पर गांव के शिवम गुप्ता के साथ कहीं जा रहा था। विशेश्वरगंज इकौना मार्ग के मध्य बनकटा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे गोंडा जिले के ग्राम ठाकुर पुरवा निवासी राहुल गोस्वामी पुत्र वेद प्रकाश की बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

इस हादसे में बाइक पर सवार तीनों सवार गंभीर घायल हुए। जिन्हें सीएचसी के बाद मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां लव कुश पांडे की मौत हो गयी।
एक अन्य घटना में इकौना के ग्राम सौरूपुर निवासी सुरेश शुक्ला मोटरसाइकिल से शादी के कार्ड बांट कर वापस आ रहा था। उसके साथ ग्राम जयचंद पुर कटघरा निवासी हेमंत कुमार भी था। ग्राम मलावा के पास किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। इससे सुरेश व हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को सीएचसी इकौना पहुंचाया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। वहीं इकौना के तपसी पुरवा का निवासी मुकेश भी सोमवार को साइकिल से घरेलू सामान खरीदने मोहनीपुर जा रहा था। भगवानपुर बनकट नहर के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें