फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झोपड़ी समेत 40 किलो आलू जला

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी/नवाबगंज (बहराइच)। बौंडी थाना क्षेत्र के कोड़री चौराहे पर बुधवार की देर शाम एक होटल में आग लग गई। आग लगने से लगभग 25 हजार रुपये का सामान जल कर नष्ट हो गया। वहीं ग्राम पंचायत चंदनापुर ग्राम में अज्ञात कारणों से आग लगन से एक फूस की झोपड़ी व उसमें रखा 40 किलोग्राम आलू जलकर नष्ट हो गया। दूसरी ओर नवाबगंज बाजार में भी शॉर्ट सर्किट होने से अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

बौंडी थाना क्षेत्र के कोड़री चौराहे पर शाम को एक होटल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे होटल पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। होटल मालिक शिवकुमार मिश्र ने बताया कि आग लगने से लगभग 25 हजार रुपये के सामान का नुकसान हुआ है। वहीं महसी तहसील क्षेत्र के ग्राम चंदनापुर में बुधवार की रात लगभग एक बजे अज्ञात कारण से एक फूस की झोपड़ी में आग लग गई।
जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से झोपड़ी के साथ ही उसमें रखा 40 किलोग्राम आलू भी जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना पीड़ित ने क्षेत्रीय लेखपाल को दी है। दूसरी ओर नवाबगंज कस्बे के चौक घंटाघर चौराहे पर एक साथ तीन स्थानों पर शॉर्ट सर्किट से बिजली के तारों में आग लगने से अफरातफरी मच गई। लोग किसी अनहोनी की आशंका से सिहर उठे। लगभग एक घंटे तक विद्युत तार जलते रहे। इसकी सूचना विद्युत कर्मियों को देने पर आपूर्ति बाधित की गई। जिससे तारों की आग बुझ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें