फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच के बाद मैदान में बचे 74 प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई। हालांकि, जांच के अंतिम दिन किसी प्रत्याशी का नामांकन पत्र निरस्त होने की सूचना नहीं है। अब जिले की सात विधानसभा सीटों पर 74 प्रत्याशी बचे हैं। नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को नाम वापसी है। मैदान में बचे 74 प्रत्याशी इच्छा के अनुसार नाम वापस ले सकते हैं। अगर कोई प्रत्याशी नाम वापस नहीं लेता है तो मैदान में 74 प्रत्याशी ताल ठोकेंगे। वहीं, बृहस्पतिवार को भी सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्ट्रेट गेट से परिसर के अंदर तक व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए।
विज्ञापन

जिले में 27 फरवरी को मतदान है। इसके लिए एक से आठ फरवरी तक नामांकन हुआ। 90 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। नौ व 10 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच हुई जिसमें 16 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों में विभिन्न प्रकार की कमियां मिलने के कारण रद्द कर दिया गया। अब मैदान में 74 प्रत्याशी बचे हैं। नामांकन पत्रों की जांच के बाद शुक्रवार को नाम वापसी है। नाम वापसी में अगर कोई प्रत्याशी चुनाव न लड़ना चाहे तो वह नाम वापस ले सकता है। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। नाम वापसी से पहले 74 प्रत्याशी मैदान में हैं जो ताल ठोकने की तैयारी में हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से लेकर अब तक डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी केशव चौधरी रोजाना भ्रमण कर कार्यों का जायजा लेते रहते हैं। एसपी ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें