फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ ले गई मुंबई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मुंबई में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के बाद फरार चल रहे आरोपी को मुंबई पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी पिछले छह महीने से फरार चल रहा था। पकड़े गए आरोपी को मुंबई पुलिस कोर्ट में पेश कर जेल भेजेगी।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र सिटकहना जोत केशव गांव निवासी सरफराज अब्दुल मुबीन कुछ साल पहले मुंबई गया था। आरोप है कि मुंबई में रहने के दौरान एक युवती से प्रेम हो गया। आरोप है कि युवक ने युवती को शादी करने का झांसा देकर संबंध बनाए। युवती ने अपने परिवार को राजी किया और दोनों का विवाह तय हुआ। पुलिस के मुताबिक, शादी के दिन ही युवक फरार हो गया। बताया जाता है कि कुछ महीने बाद युवक फिर गया और युवती के परिजनों से माफी मांगकर साथ रहने लगा।
एक बार फिर से युवती के परिजनों ने विश्वास कर विवाह तय कर दिया। आरोप है कि विवाह के कुछ दिन पहले युवक फिर से भाग गया। इस पर युवती ने लगभग छह माह पहले मुंबई में मुकदमा दर्ज कराया। युवक की गिरफ्तारी के लिए मुंबई के पेल्हार के एपीआई बीटी घनदाट व आरक्षी ननद कुमार चेंमटे बहराइच पहुंचे। यहां देहात कोतवाली पुलिस का सहयोग लेकर मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। देहात कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि मुंबई पुलिस आरोपी को साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें