27 बीएचआर 18 - ककरहा रेंज में मिहींपुरवा-बिछिया मार्ग पर सड़क पर खड़ा बाघ।
- फोटो : BAHRAICH
उर्रा (बहराइच)। ककरहा रेंज में मिहींपुरवा-बिछिया मार्ग पर जंगल से निकलकर अचानक बाघ सड़क पर आ गया। सड़क पर बाघ को खड़ा देखकर राहगीर सहम गए। वाहनों का आवागमन भी थम गया। 10 मिनट तक बाघ सड़क पर खड़ा रहा।
इस दौरान राहगीरों ने मोबाइल में तस्वीरें कैद कर लीं। बाघ के वापस जंगल में जाने के बाद आवागमन शुरू हुआ। डीएफओ आकाशदीप ने बताया कि जंगल से वन्यजीव निकलते रहते हैं। राहगीरों से अपील है कि सतर्कता के साथ आवागमन करें।