फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में जिले को प्रदेश में पांचवां स्थान मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत लक्ष्य से अधिक गर्भवती महिलाओं को लाभ दिया गया है। 102 प्रतिशत उपलब्धि हासिल होने पर जिले को प्रदेश में पांचवां और मंडल में दूसरा स्थान मिला है। सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों को और बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को तीन किश्त में पांच हजार रुपये दिया जाता है। इसके लिए महिलाओं को जरूरी कागजात के साथ पंजीकरण कराना होता है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके सिंह ने बताया कि शासन की ओर से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा की गई। जुलाई माह में हुई समीक्षा में जिले ने लक्ष्य से अधिक 102 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत लाभार्थियों को लाभ देने के मामले में जिले को प्रदेश में पांचवां और मंडल में दूसरा स्थान मिला है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के जिला कार्यक्रम सहायक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि अब तक जिले की 87534 महिलाओं को डीबीटी के माध्यम से 34 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। जिला समन्वयक ने बताया कि लाभार्थी बैंक खाते में केवाईसी फार्म भर दें। जिससे डीबीटी करते समय उनके खाते में रुपये चला जाए। सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों को और बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें