फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर आबादी की ओर गया तेंदुआ, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के सीतारापुरवा गांव में बीते एक सप्ताह से तेंदुआ दिख रहा है। गुरुवार को एक वयस्क तेंदुआ सड़क पार कर आबादी की ओर जाता दिखा। ग्रामीणों के हांका लगाने पर तेंदुआ जंगल की ओर गया। तेंदुआ एक सप्ताह में तीन मवेशियों को निवाला बना चुका है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजड़ा लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत सीतारापुरवा गांव में बीते एक सप्ताह से तेंदुए की आमद बढ़ी है। गांव निवासी अब्दुल सलाम की की गाय को तेंदुए ने मार डाला था। गुरुवार दोपहर में रिंकू तिवारी के पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। इसके अलावा तेलियनपुरवा गांव निवासी मुबारक की बकरी को तेंदुए ने निवाला बनाया। वहीं पास में सड़क पार करते हुए एक तेंदुआ दिखा। जिसका फुटेज प्रकाश नर्सिंगहोम में लगे कैमरे में कैद हो गया। ग्रामीणों ने तेंदुआ के आने की सूचना रेंज कार्यालय पर दी। वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार ने वन दरोगा अनिल कुमार सदर बीट इंचार्ज मोहरनाथ मिश्रा को मौके पर भेजा। वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से पिंजड़ा लगाने की मांग की है। वन दरोगा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कतर्नियाघाट रेंज के बर्दिया गांव निवासी जमाल पुत्र सहादत की भैंस शुक्रवार को जंगल के निकट घास चर रही थी। तभी जंगल से निकले बाघ ने हमला कर दिया। जिससे भैंस घायल हो गई। घायल मवेशी का पशु चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें