फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो केंद्रों पर हुई टीजीटी की परीक्षा, 187 ने नहीं दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। टीजीटी परीक्षा जिले में दो केंद्रों पर आयोजित हुई। दोनों पालियों में 187 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में विज्ञान व अंग्रेजी के सवालों से छात्र काफी परेशान रहे। हालांकि, अन्य विषयों के सरल सवाल होने के कारण छात्र काफी खुश भी दिखे। छात्रों को उम्मीद है कि इस बार परिणाम अच्छा आएगा। डीएम ने अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षित स्नातक संवर्ग परीक्षा के लिए जिले में शनिवार को जीआईसी व जीजीआईसी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोनों पालियों में 1548 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया जबकि 187 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने से पहले परीक्षार्थियों को फ्रेश कवर, मास्क व हैंड सैनिटाइजर दिया गया। शनिवार को सुबह की पाली मेें सिलाई, कॉमर्स, अंग्रेजी, जीव विज्ञान व शाम की पाली में विज्ञान, गृह विज्ञान व कला से जुड़े सवाल पूछे गए। सुबह की पाली में अंग्रेजी व शाम की पाली में विज्ञान के सवालों ने परीक्षार्थियों के पसीने छुड़ा दिए। अन्य विषयों के सवाल काफी सरल रहे, जिससे परीक्षार्थियों ने थोड़ी राहत महसूस की। परीक्षा के दौरान डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने अधिकारियों के साथ दोनों पालियों में औचक निरीक्षण किया। दोनों पालियों की परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें