फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय ऑटोलिफ्टर गैंग का भंडाफोड़, पांच बाइक के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। एसओजी व टिकोरा मोड़ पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरजनपदीय ऑटोलिफ्टर गैंग का भंडाफोड़ किया है। चोरी की पांच बाइक के साथ दो चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है जबकि एक चोर भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। पकड़े गए चोरों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। ये कई जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर एसओजी व टिकोरामोड़ चौकी की पुलिस ने मुखबिर लगाए थे। मुखबिर से एसओजी प्रभारी मुकेश सिंह व टिकोरामोड़ चौैकी इंचार्ज प्रियंका सिंह को सूचना मिली कि नहर पुलिया के पास एक संदिग्ध युवक खड़ा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसओजी टीम व चौकी इंचार्ज दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा। टीम ने घेराबंदी करते हुए युवक को दबोच लिया। जांच में बरामद बाइक चोरी की निकली तो पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी की पहचान खैरीघाट थाना क्षेत्र के चौकसाहार गांव निवासी मोहित उर्फ रामभजन के रूप में हुई। मोहित की निशानदेही पर कोठार गांव के पास स्थित बाग से चार अन्य बाइक बरामद हुईं और धनीराम उर्फ धन्नी को मौके से गिरफ्तार किया गया जबकि एक चोर भागने में कामयाब हो गया। एसओजी प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए चोर कई जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। जिले के हरदी व देहात कोतवाली क्षेत्र में भी चोरी की घटना को स्वीकार किया है। पकड़े गए चोरों के खिलाफ देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें