फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढिक़ोली में बुखार से महिला की मौत, 10 से ज्यादा बच्चे बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। बुखार का कहर नहीं थम रहा है और उससे मौत होने का सिलसिला लगातार जारी है। ढिकोली गांव में बुखार सेे एक महिला की मौत हो गई तो गांव में 10 से ज्यादा बच्चे बीमार है। ग्रामीणों ने बुखार का प्रकोप बढ़ा देखकर तालाब की सफाई कराने व स्वास्थ्य कैंप लगवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ढिक़ोली निवासी राजबाला (68) पत्नी भंवर सिंह पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी और उनका निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। उनकी सोमवार शाम को हालत खराब हो गई और उसके बाद उनकी मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में 10 से ज्यादा बच्चे व बुजुर्ग बुखार से पीड़ित है। जिनमें मीरा, देव, शिवांक, हिमांशु, विजय प्रताप, शिमला, किशन सिंह आदि बुखार से पीड़ित है। जिनका निजी चिकित्सक के पास उपचार चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में तालाब का पानी ओवरफ्लो होने के कारण सड़कों पर जल भराव रहता है और इस कारण बीमारी फैल रही है। ग्रामीण कई बार अधिकारियों से जल निकासी कराने की मांग कर चुके है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों विनय प्रताप, नरेश, ओमबीर, महिपाल, सतीश, प्रदीप, संजय, रिंकू, राजकुमार आदि ने गांव में तालाब की सफाई व गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें