फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्देशों की अवहेलना व कर्मचारी के साथ अभद्रता करने पर वीडीओ का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निर्देशों का पालन न करने पर डीपीआरओ बनवारी सिंह ने वीडीओ का अगस्त माह का वेतन रोकने के साथ ही नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस का जवाब न देने पर वीडीओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि नौरोजपुर गुर्जर के मौहम्मद रहीम, ज्योति व ईशा शर्मा ने ग्राम पंचायत सहायक पद की भर्ती के लिए आवेदन किया था। वीडीओ संदीप कुमार ने आवेदकों को आवेदन की रसीद नहीं दी। अभ्यर्थियों की शिकायत पर वीडीओ को फोन पर आवेदकों को रसीद उपलब्ध कराकर अवगत कराने के निर्देश दिए थे। निर्देशों के बावजूद वीडीओ ने आवेदकों को रसीद उपलब्ध नहीं कराई और न ही कार्यालय में अवगत कराया। सूचना मांगे जाने पर वीडीओ ने कार्यालय के कर्मचारी के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। डीपीआरओ ने वीडीओ द्वारा दायित्वों का निर्वहन न करने, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने, शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने और कर्मचारी के साथ अभद्रता करने पर दोषी मानते हुए वीडीओ का अगस्त माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए है। उन्होंने नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए है। निर्देशों का पालन न होने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें