सूजती व असारा गांव के बीच कृष्णा नदी के पुल के पास धंसी सड़क को दिखाते ग्रामीण
- फोटो : BAGHPAT
दोघट। सूजती व असारा गांवो के बीच कृष्णा नदी पर करीब 12 वर्ष पूर्व पुल व सड़क का निर्माण हुआ था। पुल से क्षेत्र के गांगनौली, हिम्मतपुर सूजती व कस्बा टीकरी सहित कई गांव के लोगों का आना-जाना है। रमाला मिल पर जाने वाला किसानों का गन्ना की ढुलाई भी इसी रास्ते से होती है। ग्रामीण किरतपाल राठी, अंकित राठी, राहुल राठी ने बताया कि इस पुल के बराबर में पानी भरने के कारण सड़क का एक हिस्सा जमीन में धंस गया है, जिससे वहां गहरा गड्ढा बन गया है। गड्ढा होने के कारण बाकी सड़क कभी भी टूट सकती है। पुल के बराबर में कई माह से दरार दिखाई दे रही थी। सोमवार को सड़क धंसकर गहरा गड्ढा बन गया। ग्रामीणों ने बताया कि पीडब्लूडी के अधिकारियों एवं क्षेत्रीय विधायक सहेंद्र सिंह से नदी के पुल के किनारे जलभराव के बारें में अवगत कराया जा चुका है, मगर समस्या का समाधान नहीं कराया।