फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: रालोद के युवा जिलाध्यक्ष सहित कई पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, ये है पूरा मामला

Wed, 24 Nov 2021 09:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

बागपत में दहेज हत्या के मामले में रालोद के युवा जिलाध्यक्ष समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत की सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जिले के निबाली गांव में मंगलवार को रालोद के युवा जिलाध्यक्ष श्रीकांत धामा की भाभी सपना पत्नी विक्रांत धामा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में युवा जिलाध्यक्ष श्रीकांत धामा और उनके भाई विक्रांत धामा सहित कई के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर की ओर से यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


बागपत कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उनके सीयूजी नंबर पर एक व्यक्ति विक्रम निवासी गांव अस्तौली, जनपद गौतमबुद्धनगर ने फोन करके आरोप लगाया था कि उसकी बहन सपना को ससुराल वालों ने दहेज के लिए फांसी लगाकर मार दिया है। सपना का शव घर में मौजूद है और उसकी अंत्येष्टि की तैयारी चल रही है। 

इसके बाद पुलिस गांव पहुंची तो सपना के शव की खेत में अंत्येष्टि कर दी गई थी। सपना के भाई भगत, विक्रम व अन्य लोगों ने बातचीत करने पर बताया कि उनकी सहमति से सपना की अंत्येष्टि की गई है। लेकिन पुलिस को दहेज के लिए फांसी लगाकर मारने की सूचना मिली थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
विज्ञापन


उधर, निबाली गांव में भी यही पता चला कि सपना की मौत फांसी पर लटककर हुई है। इसलिए सपना के पति विक्रांत, ससुर रामपाल व देवर श्रीकांत धामा सहित अन्य परिजनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

यह भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ हत्याएं: मंत्री और अफसरों के दावों की खुल रही पोल, हाईवे पर हो रहे दिनदहाड़े कत्ल, सबूत हैं ये तस्वीरें

सीओ अनुज कुमार मिश्रा ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। जांच में जिस तरह की बात सामने आएगी, उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें