फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खबर: किसानों के धरना समाप्त करने के पक्ष में उतरे खाप चौधरी, बोले-खेतों में जाकर फसलें देखें किसान

Wed, 24 Nov 2021 01:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

पीएम मोदी द्वारा नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के एलान के बाद पश्चिमी यूपी में खाप चौधरी किसानों धरना समाप्त करने के समर्थन में आए हैं। बागपत से दो खाप चौधरियों ने कहा कि किसानों को धरने पर बहुत समय हो गया है, अब उन्हें खेतों पर चलकर अपनी फसलें देखनी चाहिए। उन्होंने किसानों से खेतों पर लौटने का आह्वान भी किया है।
विज्ञापन
चौबसी खाप चौधरी सुभाष, पंवार खाप चौधरी धर्मवीर सिंह पंवार (दाएं) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नए कृषि कानून को वापस लिए जाने की घोषणा के बाद अब बागपत में खाप चौधरी भी धरना समाप्त करने की राह पर चलते नजर आ रहे हैं। इसके लिए खाप चौधरियों ने किसानों से आह्वान करना भी शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


इस मुद्दे को लेकर चौबीस खाप चौधरी सुभाष का कहना है कि प्रधानमंत्री द्वारा नए कृषि कानून को वापस लेने की घोषणा किसानों की जीत है। उन्होंने कहा कि बागपत नहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश के बहुत से किसानों का गाजीपुर बॉर्डर में चल रहे धरने में योगदान रहा है, लेकिन अब काफी समय हो गया। किसानों को अपने खेत-खलिहानों की ओर देखना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: अखिलेश और जयंत की मुलाकात ने बढ़ाई दावेदारों की धड़कनें, सीटों पर संशय जल्द होग खत्म 
विज्ञापन

 

पंवार खाप के चौधरी धर्मवीर सिंह पंवार ने कहा कि यह किसानों की मेहनत व एकजुटता का ही परिणाम है कि प्रधानमंत्री को नए कृषि कानून वापस लेने की घोषणा करनी पड़ी। हम किसानों के साथ हैं, लेकिन एक साल से भी ज्यादा समय धरने पर बैठा हो गया है, अब किसानों को वहां से लौटकर अपने खेत खलियान को देखना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि सरकार अपने वादे से मुकरती है, तो किसान भी फिर से ज्यादा मजबूती के साथ आंदोलन तेज कर देंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को पंवार खाप का पूरा समर्थन है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें