रालोद ने हाईवे निर्माण में घपला व डूंडाहेडा में अवैध खनन का लगाया आरोप
रालोद के मंडल महासचिव ओमवीर ढाका, कंवरपाल हुड्डा, महेश डागर आदि ने नेशनल हाईवे निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल कर घपले का आरोप लगाते हुए मेरठ-बागपत सड़क निर्माण की जांच की मांग की। स्थानीय लोगों के टोल फ्री की मांग भी की गई। डूंडाहेडा गांव के लोगों ने केंद्रीय मंत्री से हाईवे निर्माण कर रही कंपनी पर खेतों से अवैध मिट्टी खनन करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें
इनकी रही मौजूदगी
जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, परविंद्र धामा प्रमुख, जितेंद्र पहलवान प्रमुख, महामंत्री सरिता चौधरी, डा. विनोद चेयरमैन, अनिल चौहान, महामंत्री विनोद वाल्मीकि, जसबीर सोलंकी, वीरेंद्र प्रधान, सचिन डागर, दीपक बामनौली, बिजेंद्र सभासद, हरिकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, लता चौधरी, राधेश्याम शर्मा, बबलू शर्मा, राजीव तोमर आदि मौजूद रहे।