फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरा बढ़ा: मेरठ के बाद बागपत में डेंगू व बुखार का कहर, लगातार मिल रहे मरीज

Tue, 12 Oct 2021 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में अब तक 92 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों के परिजनों से संपर्क कर उनके स्वास्थ्य के बारे में फीडबैक ले रही है।
विज्ञापन
डेंगू-मलेरिया वार्ड (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ और बागपत जिले में डेंगू व बुखार का कहर कम नहीं हो रहा है। मेरठ में जहां डेंगू के मरीजों की संख्या 700 के पार पहुंच चुुकी है, वहीं बागपत में अब तक 92 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। अधिकतर मरीजों का घर पर ही उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों के परिजनों से संपर्क कर उनके स्वास्थ्य के बारे में फीडबैक ले रही है। चिकित्सक ग्रामीण क्षेत्रों में एंटीलार्वा का छिड़काव कराकर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 92 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। मरीजों का घर पर ही उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों के परिजनों से संपर्क कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ले रही है। सोमवार को जिले से 25 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। लोगों को बीमारी से बचाव के लिए सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्हे सफाई, पानी इकट्ठा न होने देने, पूरी आस्तीन के कपड़े पहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में बेकाबू हुआ डेंगू: शहर से देहात तक रोज मिल रहे मरीज, 55 दिनों में 756 पहुंची संख्या, ये हैं हॉट-स्पॉट 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें