डेंगू-मलेरिया वार्ड (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ और बागपत जिले में डेंगू व बुखार का कहर कम नहीं हो रहा है। मेरठ में जहां डेंगू के मरीजों की संख्या 700 के पार पहुंच चुुकी है, वहीं बागपत में अब तक 92 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। अधिकतर मरीजों का घर पर ही उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों के परिजनों से संपर्क कर उनके स्वास्थ्य के बारे में फीडबैक ले रही है। चिकित्सक ग्रामीण क्षेत्रों में एंटीलार्वा का छिड़काव कराकर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 92 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। मरीजों का घर पर ही उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों के परिजनों से संपर्क कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ले रही है। सोमवार को जिले से 25 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। लोगों को बीमारी से बचाव के लिए सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्हे सफाई, पानी इकट्ठा न होने देने, पूरी आस्तीन के कपड़े पहने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें: मेरठ में बेकाबू हुआ डेंगू: शहर से देहात तक रोज मिल रहे मरीज, 55 दिनों में 756 पहुंची संख्या, ये हैं हॉट-स्पॉट