फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एनएचएआई के प्लांट में चल रहा था मिट्टी खनन, एसडीएम और सीओ ने मारा छापा, लेखपाल को दिए निर्देश

Thu, 04 Nov 2021 02:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

बागपत में एनएचएआई के प्लांट की भूमि में अवैध मिट्टी खनन की शिकायत मिली है। इसके बाद टीम ने छापा मारकर कार्रवाई की। वहीं इस संबंध में एनएचएआई अफसरों को कागजात दिखाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
अवैध खनन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में खेकड़ा के गांव डूंडाहैडा में एनएचएआई के प्लांट की भूमि में अवैध मिट्टी खनन की शिकायत पर एसडीएम और सीओ ने छापा मारा। उन्होंने मिट्टी से लदे दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। एनएचएआई अफसरों को इस संबंध में कागजात दिखाने के लिए कहा गया है। साथ ही लेखपाल को पैमाइश भी करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


डूंडाहैडा में एनएचएआई ने अपने कार्य के लिए किसानों से किराए पर भूमि लेकर प्लांट लगाया हुआ है। मंगलवार की रात एसडीएम को सूचना मिली कि इस प्लांट में अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सूचना मिलने पर एसडीएम अजय कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हें प्लांट के अंदर दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में अवैध रूप से मिट्टी लदी मिली। साथ ही मौके पर अवैध खनन भी होता पाया गया।

यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


आरटीआई कार्यकर्ता सुधीर धामा एडवोकेट और डूंडाहैडा के ग्रामीणों सोनू, रविंद्र, दिनेश आदि का आरोप है कि इसमें एनएचएआई और खनन माफियाओं की साजिश है। उन्होंने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों पर भी इस अवैध खनन में शामिल होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मातम में बदली दिवाली की खुशियां: अफसर ने गोली मारकर की खुदखुशी, लाश देख उड़े हर किसी के होश, देखिए तस्वीरें

एसडीएम अजय कुमार ने बताया कि इस संबंध में एनएचएआई अफसरों को इस संबंध में कागजात दिखाने के लिए कहा गया है। साथ ही लेखपाल को पैमाइश भी करने के निर्देश दिए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें