फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन तक बंद रहेंगे बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दीपोत्सव के चलते बैंक चार दिन बंद रहेंगे। अगले सप्ताह में बैंकों में कामकाज हो सकेगा। लोगों ने बुधवार को बैंकों में पहुंचकर जरूरी काम निपटाए। करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ। सुबह से शाम तक काउंटरों पर खासी भीड़ रही। इससे लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिले में पांच दर्जन से अधिक बैंकशाखाएं हैं। सौ के करीब एटीएम हैं। दीपोत्सव से पूर्व एटीएम में कैश डाला गया। बैंक खुलने से पहले लोग पहुंच गए। इसके चलते बैंक काउंटरों पर लंबी लाइन लग गईं। उपभोक्ताओं ने जमा एवं निकासी के अतिरिक्त अन्य काम निपटाए। शाम तक बैंक काउंटरों पर भीड़ रही। वहीं, एटीएम में ग्राहकों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें