फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रासेयो शिविर मे महिला चिकित्सक ने स्वमं सेविकाओ को पोष्टिक आहार के बारे मे दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। नगर स्थित जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम, द्वितीय इकाइयों के शिविरों में महिला चिकित्सक ने स्वयं सेविकाओं को स्वस्थ रहने के लिए बेहतर पौष्टिक आहार और व्यक्तिगत स्वच्छता से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन

शिविर में स्वयंसेविकाओं ने रविवार को सर्वप्रथम शिविर स्थल की सफाई की। सरस्वती वंदना और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। स्वास्थ्य विभाग की महिला चिकित्सक डॉ. सोनल ने स्वयंसेविकाओं को स्वस्थ रहने के लिए पोषण संबंधी जानकारी दी। व्यक्तिगत स्वच्छता से संबंधित प्रश्नों के जवाब भी दिए। प्राचार्य डॉ. आरके जैन ने स्वयं सेविकाओं को जल संरक्षण के बारे में बताया। शिविर में शिक्षिका रुचि यादव, विनीता, कनिका आदि शामिल रहीं। द्वितीय इकाई के शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने स्वयंसेविकाओं को कोविड-19 से बचाव के बारे में जानकारी दी। डॉ. सोनल ने स्वयंसेविकाओं को स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार व स्वास्थ्य जीवन के बारे में जानकारी दी। इस दौरान छात्रा वर्षा, प्रिया, श्वेता, तनु, शबाना, शिक्षिका रुचि यादव, नीलम, धर्मवती, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें