जगह-जगह लगे कूडे़ के ढेर, उठने वाली दुर्गंध से सांस लेना हुआ दूभर
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगरपालिका की अनदेखी के कारण नगर की पत्थर मंडी में गंदगी का अंबार लगा है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। आलम यह है कि गंदगी के चलते अब लोग बीमार पड़ने लगे है। एक दर्जन से अधिक लोग नगर के निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे है, लेकिन इसके बावजूद भी न तो नगरपालिका इस ओर ध्यान दे रही है और न ही स्वास्थ्य विभाग।
इनका चल रहा इलाज
सन्नी जैन, परकुल सिंघल, आदेश कुमार गुप्ता, वरुण जैन, रीमा जैन, सुनील गुप्ता, गोरी सिंघल, अंकुर कुमार जैन सहित एक दर्जन से अधिक लोग बुखार, खांसी, जुकाम, वायरल से ग्रस्त होकर नगर के निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे है। समस्या का समाधान न होने से लोगों में विभागीय अफसरों के प्रति आक्रोश पनपता जा रहा है। उन्होंने जल्द कार्रवाई न होने पर नगरपालिका मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी।
पत्थर मंडी मोहल्ले की शिकायत प्राप्त हुई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए सफाई कर्मचारियों को भेजा गया था। नियमित रूप से सफाई कराई जा रही है। - सुशील भारद्वाज, सफाई निरीक्षक, नगरपालिका।
पत्थर मंडी से लोगों के बीमार होने की सूचना प्राप्त हुई है। जल्द ही कैंप लगाकर वहां पर लोगों की जांच की जाएगी। - डॉ. विजय कुमार, सीएचसी अधीक्षक।