वित्त वर्ष 2020-21 में ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों की होगी समीक्षा
लेेखा परीक्षा विभाग ने तिथिवार सभी ग्राम पंचायतों को भेजा शेड्यूल
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। वित्त वर्ष 2020-21 में जिले की ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों का इस बार ऑनलाइन ऑडिट होगा। लेखा परीक्षा विभाग की ओर से 244 ग्राम पंचायतों को तिथिवार रोस्टर जारी कर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उधर, सभी पंचायत सचिवों को दस्तावेजों को पूरा कर ऑडिट करने के निर्देश दिए हैं।
वित्त वर्ष 2020-21 में सभी ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों के ऑनलाइन ऑडिट को लेकर शासन स्तर से विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के क्रम में ऑनलाइन ऑडिट को लेकर कार्रवाई तेज हो गई है। लेखा परीक्षा विभाग की ओर से 244 ग्राम पंचायतों की ऑडिट को लेकर तिथि वार रोस्टर जारी कर दिए गए हैं। उधर, दूसरी ओर से सभी ग्राम पंचायतों को ऑडिट संबंधी निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। इसे लेकर शासन ने स्पष्ट कहा है कि जो भी ग्राम पंचायत ऑडिट पूरा नहीं कराएगी तो उस ग्राम पंचायत के बजट आवंटन को रोक दिया जाएगा।
सभी ग्राम पंचायतों को तत्काल ऑडिट की कार्रवाई पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने वाले सचिवों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - सुधीर तोमर, एडीओ पंचायत।