फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन: टिकैत बोले- सरकार ने उठाया अच्छा कदम, अब ये मांगें भी चार दिसंबर तक मान लेगी

Wed, 01 Dec 2021 08:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने किसानों की मांग मान ली है। अब किसानों की अन्य मांगें भी मान ली जाएगी। नरेश टिकैत बुधवार को बागपत में पहुंचे थे।
विज्ञापन
बागपत में किसानों के साथ बैठे नरेश टिकैत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों की मांग मानकर सरकार ने अच्छा कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कृषि कानून वापस लेने की मांग को पूरा कर दिया है तो पराली जलाने का कानून भी वापस हो गया है। अब सरकार चार दिसंबर तक किसानों की अन्य मांगें भी मान लेगी।

विज्ञापन

 
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुधवार को बागपत के मौजिजाबाद नांगल में किसान आंदोलन में शहीद हुए गलतान सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। भाकियू नेताओं, राजनीतिक लोगों के अलावा किसानों ने गलतान सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

यह भी पढ़ें: UPTET Paper Leaked : शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, मायूस होकर लौटे अभ्यर्थी, तीन आरोपी दबोचे
विज्ञापन


भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि सरकार अब किसानों की सभी मांग मान रही है और चार दिसंबर को सभी मांग मान ली जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवारों को मुआवजा व सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। इस तरह ही गलतान सिंह के परिवार को मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कलेजा चीर रहीं ये तस्वीरें: आंखों के सामने जिंदा जल गईं मासूम बेटियां, खौफनाक मंजर देख बेहोश हुईं दोनों मां, सदमे में परिवार

इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी, जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह तेवतिया, जिला पंचायत सदस्य बसंत तोमर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहीसुद्दीन आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें