फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस की गोरी मैम पर फिदा हुआ यूपी का देशी छोरा, शादी के लिए विशेष अधिनियम के तहत किया आवेदन

Tue, 12 Nov 2019 02:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के व्यापारी ने रूस की महिला से शादी करने के लिए विशेष विवाह अधिनियम के तहत आवेदन किया है। जिले के विशेष विवाह अधिकारी अमित कुमार ने एसपी को पत्र लिखकर जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन


एडीएम अमित कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के किशनपुर बराल गांव निवासी युवक वरुण तोमर ने न्यायालय विवाह अधिकारी अपर जिला मजिस्ट्रेट के यहां रूस की महिला के साथ विशेष विवाह के लिए आवेदन किया है। विवाह संपंन कराने एवं पंजीकृत कर प्रमाणपत्र दिए जाने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि उक्त विवाह के संबंध में एसपी को पत्र लिखा गया है। विवाह के समर्थन में साक्ष्य के लिए नौ दिसंबर का दिन निर्धारित किया गया है। नोटिस पर आपत्ति प्रस्तुत के लिए आठ नवंबर से सात दिसंबर तक की तिथि तय की गई है।

नोटिस प्रकाशन, जांच, तामील उपरांत एक सप्ताह के अंदर आख्या न्यायालय को उपलब्ध कराएंगे। एडीएम ने बताया कि रूस की महिला स्वेतलाना रोमानोवा नाम की महिला है जो सेंट पीटर्सबर्ग रूस की रहने वाली है। गौरतलब है कि वरूण तोमर दिल्ली में बिजनेस करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें