फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: चिकित्सकों की लापरवाही से महिला की मौत, ऑपरेशन के दौरान पेट में छोड़ दिया था तौलिया व बैंडेज

Tue, 12 Nov 2019 01:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बागपत में डॉक्टरों की लापरवाही से एक महिला की मौत हो गई। यहां एक सरकारी अस्पताल में एक महिला का पथरी निकालने के लिए ऑपरेशन करने के बाद तौलिया और बैंडेज महिला के पेट में ही छोड़ दिया और टांके लगा दिए।

विज्ञापन


महिला की हालत बिगड़ी तो उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन करने के बाद महिला के पेट से तौलिया निकाला। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी जिसके बाद मंगलवार को महिला ने दम तोड़ दिया। 

बताया गया कि बागपत जनपद निवासी निशा बेगम को पेट में दर्द की शिकायत थी। छह माह पहले वह एक सरकारी अस्पताल में चेकअप के लिए गई तो वहां उसे पथरी बताई गई। ऑपरेशन की सलाह पर निशा अस्पताल में भर्ती हुईं जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन के बाद तौलिया और बैंडेज उनके पेट में ही छोड़ दिया और टांके लगा दिए। तीन दिन अस्पताल में रखने के बाद महिला को घर भेज दिया गया। 

पथरी का ऑपरेशन होने के बावजूद निशा बेगम के पेट में दर्द की शिकायत कम नहीं हुई। महिला को फिर से अस्पताल लाया गया जहां उसे दवा दी गई और आराम होने की बात कहकर घर भेज दिया लेकिन उसे कोई राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

तीन बार महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन उसे आराम नहीं हुआ। आखिरकार पिछले माह निशा बेगम के पति कौशिद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने महिला को 15 दिन तक चेकअप और जांच कराने के बाद उनके पेट में तौलिया होने की बात बताई। 

30 अक्तूबर को डॉक्टरों ने निशा का ऑपरेशन कर पेट से तौलिया और बैंडेज निकाले। डॉ. पी. के. गोविल के अनुसार महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों की लापरवाही से महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें