चांदीनगर (बागपत)। सिखेड़ा गांव में चौधरी जयवीर सिंह की स्मृति में चल रही तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी, दौड़ और कुश्ती में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कबड्डी में कथूरा हरियाणा की टीम ने आजाद बसी को हराकर प्रतियोगिता जीती।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन कथूरा मीनी स्टेडियम हरियाणा और आजाद बसी के बीच कबड्डी का मैच खेला गया। इसमें हरियाणा की टीम जीती। दूसरा मैच फखरपुर और निरगुणया के बीच खेला गया। इसमें फखरपुर की टीम विजयी रही। तीसरा मैच बुड़श्याम और बिजरौल के बीच खेला गया। इसमें बिजरौल की टीम जीती। सिखेड़ा के साथ हुए मुकाबले में ग्रीन आर्मी ने जीत हासिल की। लाखनमाजरा के साथ हुए मैच में हरिसया की टीम विजयी रही। महिला कबड्डी प्रतियोगिता में सिखेडा ए टीम ने सिखेड़ा बी टीम को हराया। दूसरे मैच में सिखेड़ा ने घटौली को हराया। एमजीएम ढिकोली और मनदीप सांगवान सांकलपुठी के बीच रिले रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें मनदीप सांकलपुठी ने बढ़त बनाकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके अलावा खिलाड़ियों ने कुश्ती और दौड़ प्रतियोगिता में भी अपने जौहर दिखाए।
भाजपा नेता सचिन कुमार डागर ने बताया कि शनिवार को फाइनल मैच में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिह, सांसद डॉ सत्यपाल सिंह सिखेड़ा पहुंचेंगे। प्रतियोगिता में जयकुमार प्रधान, ब्रजपाल, राहुल, अनमोल त्यागी, अकरम प्रधान, धर्मपाल, लोकेश, देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।