फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह करोड़ रुपये से सुधरेगी 19 राजकीय विद्यालयों की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत छह करोड़ रुपये से जिले के 19 राजकीय विद्यालयों की हालत सुधारी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में निर्माण कार्य कराने के लिए छह करोड़ रुपये का बजट तैयार कर शासन को भेज दिया है। बजट जारी होते ही विद्यालयों में निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 19 राजकीय विद्यालय है। इनमें 13 राजकीय हाईस्कूल और छह इंटरमीडिएट है। इन विद्यालयों में चाहरदीवारी, गेट, टाइल्स, पेयजल, शौचालय व अन्य निर्माण कार्यों को पूर्ण कराया जाएगा। विद्यालयों की हालत सुधारने के लिए अलंकार प्रोजेक्ट शुरू किया है। प्रोजेक्ट के तहत जिले में विद्यालयों की सूरत संवारने के लिए छह करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि विद्यालयों में निर्माण करार्य कराने के लिए बजट तैयार कर शासन को भेज दिया है। बजट जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें