फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर, लखनऊ और मेरठ की टीमों ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
बड़ौत के चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में टूर्नामेट पर दमखम दिखाते खिलाड़ी - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
चार दिवसीय द्वितीय प्रमेंद्र मेमोरियल बास्केटबाल टूर्नामेंट का दूसरा दिना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल बड़ौत में चल रहे चार दिवसीय द्वितीय प्रमेंद्र मेमोरियल बास्केटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन कई रोमांचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीम को जीताने के लिए खूब पसीना बहाया। कानपुर, लखनऊ और मेरठ की टीमों ने मुकाबले जीते।
विज्ञापन

दूसरे दिन का शुभारंभ एडीएम अमित कुमार, एसडीएम सुभाष सिंह, तहसीलदार प्रदीप कुमार, डॉ. मनीष तोमर, प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। एडीएम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर 19 वर्ग में प्रदेश की कुल 17 टीमें हिस्सा ले रही है। दूसरे दिन पहला मैच प्रयागराज और कानपुर के बीच हुआ। इस मैच में कानपुर ने प्रयागराज को 68-50 के अंतर से पराजित किया। दूसरा मैच चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल और लखनऊ की टीम के बीच हुआ। लखनऊ ने 45-43 के अंतर से मैच जीता। तीसरा मैच मेरठ और कानपुर के बीच खेला गया। इस मैच में मेरठ ने 41-19 के अंतर से जीत हासिल की। इस अवसर पर प्रदीप शर्मा, सर्वेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें