बड़ौत की पत्थर मंड़ी में सफाई अभियान चलाते कर्मचारी।
- फोटो : BARAUT
चलाया साफ-सफाई अभियान, स्वास्थ्य विभाग ने नहीं ली सुध
बड़ौत। अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित खबर ‘मोहल्ला पत्थर मंडी में बुखार का प्रकोप’ का नगर पालिका अधिकारियों ने संज्ञान लिया। शुक्रवार को पालिका के सफाई कर्मचारी मोहल्ले में पहुंचे और साफ-सफाई अभियान चलाया। हालांकि अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने इसकी कोई सुध नहीं ली। इसे लेकर लोगों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति आक्रोश है।
पत्थर मंडी में नियमित रूप से सफाई न होने पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए थे। लोगों ने नगरपालिका परिषद के अफसरों से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। गंदगी से लोग बुुुखार की चपेट मेें आने लगे। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो विभागीय अफसरों ने इसका संज्ञान लिया। शुक्रवार को सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा और सतेंद्र टीम को लेकर मोहल्ले में पहुंचे और साफ-सफाई अभियान चलाया। साथ ही दवा का छिड़काव भी कराया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने अभी वहां की सुध नहीं ली। सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा ने बताया कि मोहल्ले में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से सफाई करने के लिए कहा गया है।
पत्थर मंडी मोहल्ले में जल्द ही टीम भेजकर कैंप लगवाया जाएगा। लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। - डॉ. विजय कुमार, सीएचसी अधीक्षक।