फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता ने जब इनको वोट नहीं दिया तो ये कैसे जीतेंगे: राकेश टिकैत

विज्ञापन
बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- बागपत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि एग्जिट पोल भी सरकार के वादों की तरह
विज्ञापन

- भाजपा बेईमानी से जीतने का प्रयास करेगी, इसलिए प्रत्याशी व उनके समर्थक खुद ही ध्यान रखे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि एग्जिट पोल भी सरकार के वादों की तरह है। सरकार के वादे भी हवाई साबित हुए थे और एग्जिट पोल भी इस तरह ही साबित होंगे। जब जनता ने इनको वोट ही नहीं दिया तो ये कैसे जीत सकते है।
विज्ञापन

मंगलवार को बागपत पहुंचे भाकिूय के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि हम किसी पार्टी के खिलाफ नहीं है, बल्कि सरकार के खिलाफ है। सरकार ने किसानों की किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया। सरकार ने विकास भी कुछ नहीं किया। लोगों को आपस में लड़ा रही है। सरकार ईमानदारी का ढोल पीटती है, लेकिन सबसे ज्यादा बेईमानी व भ्रष्टाचार इसी सरकार में हुआ है। अब सरकार हार रही है तो वह बेईमानी कर सकती है। बेईमानी को रोकने के लिए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को ध्यान रखना होगा। कहा कि सरकार भले ही किसी की बने, लेकिन फसलों के दाम, बिजली के दाम समेत अन्य मुद्दों पर लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें