फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, आरोपियों को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। बुढ़सैनी गांव में रास्ते के विवाद में सैनिक की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद सोमवार को उसका शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। वहां सैनिक सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन

बुढ़सैनी गांव में रास्ते का विवाद निपटाने के लिए आए सैनिक रामकुमार की रविवार को सुरेंद्र शर्मा समेत अन्य ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पंचायत में विवाद निपटने के बाद घर बुलाकर सैनिक की हत्या की गई। इस मामले में पुलिस ने सात नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिनमें से मुख्य आरोपी सुरेंद्र व टिंकू को गिरफ्तार किया था। इन दोनों को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश करके जेल भिजवा दिया। वहीं, बुढ़सैनी गांव में सोमवार को सैनिक का शव पहुंचा। वहां मेरठ व दिल्ली से आए सेना के अधिकारियों व जवानों ने सलामी दी तथा सैनिक सम्मान के साथ रामकुमार का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें