फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान नलकूपों से चोरी करने वाले चार चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। पुलिस ने चेकिंग के दौरान नलकूपों से चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरों से नलकूपों के समान के साथ अन्य सामान बरामद किया।
विज्ञापन

एसओ ने बताया रविवार की रात में पुलिस ने महेशपुर चोपड़ा नहर पुलिया से चेकिंग के दौरान पकड़े चोरों ने नलकूपों से स्टार्टर, केबल व अन्य कृषि सामान चोरी करना स्वीकार किया। चारों आरोपी सलमान, आबिद, शहीद, वदी बिलोचपुरा गांव के है। पुलिस ने उनके पास से स्टार्टर, बिजली के तार, वायर, कटआउट, केबिल, 20 मीटर बिजली का केबल, दो पंखे, एक तमंचा, तीन कारतूस व एक चाकू बरामद किया। इसके अलावा बिलोचपुरा के सलमान को चाकू के साथ गिरफ्तार किया, जबकि उसका एक साथी आमिर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें