- भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की तीन दिन पहले जारी की गई थी सूची
- हिम्मतपुर सूजती के प्रधान ने कहा कि जब भाजपा का समर्थक ही नहीं तो पद कैसे दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भाजपा की किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्षों को नियुक्त की सूची जारी होती ही किरकिरी शुरू हो गई। भाजपा ने सनुज राठी को किशनपुर बराल का मंडल अध्यक्ष बना दिया, लेकिन उसने भाजपा का समर्थक तक होने से इंकार कर दिया। उसने इसे लेकर आपत्ति जताई और इस तरह मंडल अध्यक्ष बनाने को गलत बताया। अब भाजपा पदाधिकारियों ने जल्द ही बदलाव करने की बात कही है।
भाजपा की किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की तीन दिन पहले सूची जारी की गई थी। इसमें बागपत जिले में 12 मंडल अध्यक्ष बनाए गए थे। किशनपुर बराल का मंडल अध्यक्ष सनुज राठी को बनाया गया। इसका पता चलने पर सनुज राठी ने विरोध जता दिया। सुनज ने बताया कि वह भाजपा के समर्थक भी नहीं है और उसके बावजूद उनको बिना बातचीत किए भाजपा ने मंडल अध्यक्ष बना दिया। कहा कि वह हिम्मतपुर सूजती गांव का प्रधान है और वह अपने क्षेत्र में विकास कार्य पर ध्यान देना चाहते है। इसलिए वह किसी पार्टी से नहीं जुड़े नहीं है। इसके बावजूद उसे भाजपा ने मंडल अध्यक्ष कैसे बना दिया है, इसके बारे में भाजपा पदाधिकारियों से फोन पर विरोध जताया गया है।
मेरी जानकारी में यह मामला आया था तो इस बारे में बातचीत की गई थी। यह बताया गया कि उनसे बातचीत करके ही मंडल अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन अब वह इसके लिए मना कर रहे है तो किशनपुर बराल मंडल का अध्यक्ष अन्य किसी को बनाया जाएगा। - सूरजपाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष भाजपा।