फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी रिश्ते तार-तार: अपने ही बन रहे जान के दुश्मन, छोटे भाई को काट डाला, जमीन की खातिर जिले में चार हत्याएं

Wed, 22 Nov 2023 03:20 PM IST
कपिल kapil मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ौत, बागपत

सार

Baghpat Murder Case : बागपत जिले में जमीन के विवाद में यह पहली हत्या नहीं है। इससे पहले भी जमीन के विवाद में कई कत्ल हुए हैं, जिनमें खूनी रिश्ते तार-तार हुए।
विज्ञापन
घटनास्थल की फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में बड़ौत के जौनमाना गांव में मात्र डेढ़ बीघा जमीन की खातिर सगे भाई ने अपने छोटे भाई की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। ऐसा नहीं है कि जमीन के विवाद में यह पहली हत्या नहीं है। इससे पहले भी जमीन के विवाद में कई कत्ल हुए हैं, जिनमें खूनी रिश्ते तार-तार हुए।

विज्ञापन


केस नंबर एक-
14 नवंबर 2018 को खेकड़ा कस्बे के अहिरान मोहल्ले में बिट्टू उर्फ लोकेश की हत्या जमीन के विवाद को लेकर हैप्पी उर्फ अमित यादव ने की थी। मृतक ने बिट्टू ने मात्र चार इंच जमीन पर कब्जा कर रखा था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना खुलासा किया था।

केस नंबर दो-
26 दिसंबर 2019 को ढिकाना गांव के विजय ने अपने भाई विशाल पुत्र स्वर्गीय ब्रह्मपाल की जमीन के विवाद में हत्या कर दी थी।

केस नंबर तीन-
नौ मार्च 2018 को माल माजरा गांव में किसान नरेश पाल की मात्र पांच बीघे जमीन के लिए उसके बड़े भाई रमेशपाल ने गांव के एक व्यक्ति के साथ मिलकर हत्या कर दी थी।

केस नंबर चार-
29 अक्तूबर 2023 को किरठल गांव में मुमताज की हत्या उसके बेटे व पोते ने जमीन के विवाद में ही की थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था। ये तो मात्र चार उदाहरण हैं, जनपद में तमाम ऐसे मामले में जहां पर जमीन के विवाद में एक-दूसरे ने खूनी रिश्तों का कत्ल किया है।

यह भी पढ़ें: Meerut Murder: चचेरे भाई की गोली मारकर की हत्या, दोनों साथ में बैठकर पी रहे थे शराब, वारदात के बाद आरोपी फरार
विज्ञापन

जमीन के विवाद के मामलों को पुलिस गंभीरता से दिखवा रही है, उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जमीन के विवाद में खून के रिश्ते खराब न करें। - सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत

यह भी पढ़ें: इस गिरोह ने उड़ाए होश: एक करोड़ के मोबाइल देख अफसर भी हैरान, इन राज्यों में फैला नेटवर्क, चार शातिर गिरफ्तार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें