बालैनी। परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर पर सावन के आखिरी सोमवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए रात दो बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। सोमवार को क्षेत्र के अतिरिक्त दूरदराज से आए लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। पुरा मंदिर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। मंदिर परिसर की सीसीटीवी से निगरानी की गई।
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि सोमवार को क्षेत्र के अतिरिक्त आसपास के जनपदों से आए लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का भांग, दूध, दही, घी, धतूरा, शहद, बेलपत्र से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। मंदिर में रात्रि दो बजे से ही श्रद्धालुओं की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने जयकारों से मंदिर गुंजायमान हो गया। मंदिर में सोमवार शाम तक शिवभक्तों ने भगवान का जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर और मंदिर के बाहर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। मंदिर परिसर में सीसीटीवी ने निगरानी की गई। पुरा महादेव के अतिरिक्त वाल्मीकि मंदिर, चकबंदी देवता मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। नगर व देहात के शिवालयों में भी सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। नगर के पक्का घाट मंदिर, बागेश्वर मंदिर, मेरठ रोड शिव मंदिर, चमरावल रोड शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई।