फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर जाग कर फसलों की रखवाली कर रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। बेसहारा पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे है। फसल बचाने के लिए किसान दिन रात रखवाली करने के लिए मजबूर है। किसानों का कहना है कि दिनभर खेत पर काम करने के बाद रात में फसलों की रखवाली करनी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से बेसहारा पशुओं की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन

--
फसल बर्बाद कर रहे आवारा पशु
बेसहारा पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे है, जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रशासन को किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए बेसहारा पशुओं की व्यवस्था करनी चाहिए। -राजीव शर्मा, ककौर
--
दिन रात करनी पड़ रही रखवाली
दिन भर खेतों पर काम करने के बाद फसल की रखवाली के लिए खेतों पर पहरा देना पड़ रहा है। कई बार समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समाधान नहीं हो पाया है। - सतबीर सिंह, शबगा
विज्ञापन

--
खेतों में तार डलवाने पर पड़ रहा अतिरिक्त खर्च
गांव और जंगल में घूम रहे बेसहारा गोवंशों से फसलों को बचाने के लिए तारबंदी करने पर किसानों पर अतिरिक्त खर्च पड़ता है। तारों में फंसकर पशु भी घायल हो जाते है। किसानों की समस्या का जल्द समाधान कराने के लिए गौशाला की व्यवस्था होनी चाहिए। ओमबीर, छपरौली
--
किसानों पर हमला कर रहे बेसहारा पशु
गांव की गलियों और जंगलों में घूम रहे बेसहारा गोवंश आए दिन किसानों पर हमला कर घायल कर रहे है। किसानों की समस्या का समाधान कराने के लिए गोवंश के लिए गौशाला की व्यवस्था होनी चाहिए। -सुभाष चौहान, लूंब
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें