फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर अधिक टोल वसूलने पर कंपनी को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर वाहन चालकों से अधिक टोल वसूलने के मामले में एनएचएआई ने कंपनी को नोटिस जारी कर दिया है। अधिक टोल वसूली की शिकायत परिवहन मंत्रालय तक पहुंचने के बाद यह कार्रवाई की गई। टोल कंपनी को इस बारे में जल्द जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
गाजियाबाद के डासना के रहने वाले अजहर चौधरी सहित अन्य वाहन चालक पिछले काफी वक्त से एक्सप्रेस वे पर अधिक टोल वसूली की समस्या से जूझ रहे है। अजहर चौधरी ने बताया था कि एक्सप्रेस वे पर डासना से छह एक्सेल वाहन चढ़ती है तो जाखौली के मुख्य टोल प्लाजा तक का चार्ज 480 रुपये होता है। मगर, उनके पलवल से जाखौली टोल प्लाजा तक के 1265 रुपये काट लिए जाते है। इसके बाद जाखौली की तरफ से वापस डासना आने पर केवल 260 रुपये कटने चाहिए, लेकिन 860 रुपये काट लिए जाते है। इस तरह ही अन्य कई वाहन चालकों ने एनएचएआई के पास अपनी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब यह मामला अमर उजाला ने उठाया और इसको लेकर खबर प्रकाशित की गई। इसके साथ ही वाहन चालक सुभानपुर के संजय त्यागी ने केंद्रीय परिवहन मंत्रालय व एनएचएआई के पास शिकायत की। इस पर एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने एक्सप्रेस वे पर टोल वसूलने वाली कंपनी पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है। इसके साथ ही कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर ज्यादा टोल वसूली की शिकायत मिली थी। इसमें टोल कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। जवाब मांगा गया है और व्यवस्था ठीक करने के लिए भी कहा गया है। अगर व्यवस्था ठीक नहीं होती है तो इसमें आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अरविंद कुमार, परियोजना निदेशक एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें