फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने स्क्रैप से बनाई इलेक्ट्रॉनिक बाइक, एक बार चार्ज होने पर 40 किमी चलेगी

विज्ञापन
बिनौली क्षेत्र के जिवाना गुलियांन गांव निवासी अतुल कौशिक इलेक्ट्रॉनिक बाईक के साथ - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
एक बार चार्ज होने पर 40 किमी चलेगी, दस दिन का लगा समय तो 26 हजार आया खर्च
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। जिवाना गुलियान गांव में शिक्षक के पुत्र ने सीडी-100 बाइक के स्क्रैप से इलेक्ट्रॉनिक बाइक तैयार की है। बाइक चार्ज होकर 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ती है। उसे एक बार चार्ज करके 40 किमी चलाया जा सकेगा। बाइक तैयार करने में दस दिन और 26 हजार रुपये का खर्च आया है।
विज्ञापन

बिनौली के सर्व हितकारी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता रामकिशोर कौशिक के पुत्र अतुल कौशिक हैदराबाद की निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। अतुल कौशिक ने सीडी-100 बाइक के स्क्रैप से इलेक्ट्रॉनिक बाइक बना दी। अतुल का कहना है कि पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। इलेक्ट्रोनिक बाइक प्रदूषण नियंत्रण में भी उपयोगी साबित होगी। उसने बाइक से इंजन को हटाकर 48 वोल्ट की बैट्री, बीएलडीसी मोटर किट, मिड ड्राइव, कंट्रोलर, वायरिंग को फिट किया। उन्हें बाइक तैयार करने में दस दिन लगे। उसने बताया कि बाइक एक बार चार्ज होने पर 40 किलोमीटर चलेगी। अतुल ने दो साल पहले मेरठ के इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक कर इस प्रोजेक्ट पर काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें