बिनौली में खाद्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा नष्ट की गई मिटाई
- फोटो : BAGHPAT
फफूंद लगी 65 किलो मिठाई नष्ट कराई, दूध, मावा और मिठाई के 13 नमूने जांच के लिए भेजे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। खाद्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को बिनौली क्षेत्र में मिठाई की दुकानों पर झापा मारा। जिसे देख स्टैंड पर बैठा युवक बोरे में 70 किलो मावा छोड़कर भाग खड़ा हुआ। टीम ने मावा और दुकान से फफूंद लगी 65 किलो मिठाई नष्ट कराई। टीम ने दूध, मावा व मिठाई के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
मुख्य खाद्य अधिकारी वीके राठी ने बताया कि बृहस्पतिवार को खाद्य निरीक्षक विशाल चौधरी व अनुज कुमार के साथ बड़ौली, हर्रा और पिचौकरा में दूध के तीन नमूने, पिचौकरा में मावा का एक व बिनौली से दो नमूने लिये। टीम ने बिनौली में बाबू स्वीट्स से बूंदी के लड्डूू, खुशी स्वीट्स से बर्फी, भीमसेन स्वीट्स व गोपाल स्वीट्स से बेसन का लड्डूू, बरनावा में आनंद स्वीट्स से मिठाई, किसान डेयरी से पनीर और दीप मिष्ठान से गुलदाना, कलर, सिंथेटिक का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। वहीं, फफूंद लगी 65 किलो मिठाई नष्ट कराई। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड पर एक युवक 75 किलो मावा छोड़कर भाग गया। जांच में मावा में फफूंद लगी मिलने पर उसे भी नष्ट कराया।