फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेयरवेल पार्टी में सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
बड़ौत के गायत्री देवी कॉलेज में बीबीए अन्तिम वर्ष के छात्र छात्राओं के विदाई समारोह में मौजूद शि? - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
फेयरवेल पार्टी में सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
विज्ञापन

बड़ौत। गायत्री देवी कॉलेज ऑफ एजूकेशन छपरौली रोड में सोमवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों के बीच बीबीए अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को विदाई दी।
विज्ञापन

आयोजित फेयरवेल पार्टी का शुभारंभ कॉलेज डायरेक्टर कपिल तोमर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि आज का समय लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत करने का है। बिना मेहनत आपको बहुत कुछ मिल जाएगा, यह सोच गलत है। इसलिए चाहे पढ़ाई का क्षेत्र हो या फिर खेलकूद या अन्य। सभी में बेहतर करने से ही आपकी पहचान बनेगी, अन्यथा नहीं। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक व रंगांरग कार्यक्रमों के बीच बीबीए पाठ्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रिया राठी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली तनु वर्मा व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली शिवानी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा शर्मा, अलका शर्मा, प्रमोद तोमर, योगेश पंवार, धर्मेंद्र कुमार, पवन कुमार, आलोक शर्मा, अश्विनी शर्मा, अंशु पंवार का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें