फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि में त्रुटि ठीक कराने के लिए उमड़े किसान

विज्ञापन
बागपत के राजकीय बीज भंडार केन्द्र पर आयोजित शिविर में पहुंचे किसान - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में त्रुटि दूर कराने के लिए सोमवार को जिले के राजकीय बीज भंडार केंद्रों पर तीन दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। किसानों ने आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और खाता संख्या में संशोधन कराया। जिले भर में 714 किसानों ने आवेदन किया। इनमें से 599 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

जिले के सभी राजकीय बीज केंद्रों पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों की त्रुटि दूर कराने के लिए कैंप का शुभारंभ किया गया। इसमें कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों के आधार कार्ड, बैंक पासबुक नंबर, फर्द आदि की त्रुटियां दूर कीं। कैंप में त्रुटियां दुरुस्त कराने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ी। छपरौली के राजकीय बीज भंडार केंद्र पर सहायक विकास अधिकारी महेश कुमार खोखर के पर्यवेक्षण में ऑपरेटर रिंकू गोयल, अमित कुमार, सुरेश पाल पंवार व यशपाल सिंह ने किसानों के सम्मान निधि का डाटा त्रुटियों को दूर किया। शिविर में 90 किसानों ने प्रतिभाग किया। कैंप में गलत आधार एवं नाम मिसमैच को ठीक किया गया। शिविर में किसान सुखपाल सिंह, शशिभान, राजेंद्र, हरपाल, रणबीर ने त्रुटियों को ठीक कराया।
उपकृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि राजकीय बीज केंद्रों पर आधार में मिसमैच के 68, इनवेलिड आधार कार्ड 63 और अन्य के 583 आवेदन आए। इनमें से इनवेलिड आधार कार्ड, आधार में मिसमैच के सभी आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अन्य कमियों के 583 आवेदनों में 418 का निस्तारण किया गया, जबकि 115 आवेदन लंबित रह गए। लंबित रहे आवेदनों का मंगलवार को निस्तारण किया जाएगा।

बागपत के राजकीय बीज भंडार केन्द्र पर आयोजित शिविर में पहुंचे किसान- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें