बागपत पुलिस ने चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। ये लुटेरे अपने गैंग को डिप्टी गैंग बुलाते थे और अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए लूटपाट और यहां तक की हत्या भी करते थे। 'डिप्टी गैंग' पर मेरठ के पिठलोकर के रहने वाले युनूस को गोली मारकर 12 हजार रुपये नकद, एक बाइक और मोबाइल लूटने का आरोप है।