फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवी कॉलेज में चीफ प्रोटेक्टर व कृषि प्रवक्ता भिडे़ं, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जेवी कॉलेज में चीफ प्रोटेक्टर और कृषि प्रवक्ता में हुई मारपीट
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक इंटर कॉलेज के चीफ प्रोटेक्टर और कृषि प्रवक्ता में बृहस्पतिवार को मारपीट हो गई। इसमें दोनों लोग घायल हो गए। दोनों ने कोतवाली में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों को मेडिकल जांच के लिए भेजा।
सतवीर सिंह जेवी इंटर कॉलेज में चीफ प्रोटेक्टर हैं। वहीं कृषि विभाग में प्रवक्ता मंजीत वर्मा है। कॉलेज में मंजीत वर्मा के कक्षा में न जाने को लेकर जब सतवीर सिंह ने टोका तो दोनों में कहासुनी हो गई और देखते-देखते मारपीट शुरू हो गई। इससे दोनों घायल हो गए। इससे कॉलेज परिसर में अफरा तफरी मच गई। दोनों शिक्षकों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर एक दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाए। कोतवाली प्रभारी हरेराम यादव ने कहा दोनों की तहरीर ली गई है और उनका मेडिकल कराया है। जांच कर आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ कॉलेज प्रधानाचार्य यशपाल शास्त्री ने कहा अभी उनके पास किसी भी तरफ से लिखित में कुछ नहीं आया है। यदि कुछ आता है तो उस पर विचार होगा। वहीं कॉलेज की प्रबंध समिति के प्रबंध योगेंद्र सोलंकी ने कहा मेरे संज्ञान में मामला आया है वे बाहर हैं। पहुंचने पर इस मामले की जांच कराई जाएगी। सूत्रों के अनुसार देर शाम तक कॉलेज प्रशासन दोनों शिक्षकों में समझौता कराने में लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें