बागपत। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के गुराना गांव में चार दिन एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद मौके के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने 96 घंटे बाद युवक के शव का अंतिम संस्कार किया।
24 मार्च को गुराना गांव में वाल्मीकि चौपाल के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । बड़ौत कोतवाली पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 96 घंटे बाद शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने बुधवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत मिलावटी शराब पीने से होने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि उसके होंठ सूजे थे। उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई। अब बिसरा रिपोर्ट आने के बाद भी ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। पुलिस ने पहचान के लिए युवक के कपड़े सहित अन्य सामान अपने पास रखा। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हुई।