फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगनौली में सांड़ के हमले छह ग्रामीण घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। गांगनौली गांव में सांड़ ने छह ग्रामीणों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह सांड़ को काबू कर लिया और पशु पालन विभाग को सूचना दी। एसडीएम ने पशु प्रसार अधिकारी को गांव भेजा। पशु चिकित्सक सांड़ को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर वापस चले आए। ग्रामीणों ने सांड़ को एक घेर में बंद कर दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांगनौली गांव में दो दिनों से सांड घूम रहा है। बुधवार को सांड़ ने मोनू, रफीक, शहनवाज, अवि, सौरभ, शुभम को टक्कर मारकर घायल कर दिया। उन्हें निजी चिकित्सक के पास भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने सांड़ घेरकर रस्सियों से बांधकर पकड़ लिया और इसकी सूचना पशु पालन विभाग को दी, लेकिन कई घंटे बाद भी पशु चिकित्सक नहीं पहुंचे तो ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने पशु पालन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसकी सूचना एसडीएम बड़ौत अरविंद कुमार द्विवेदी को दी। एसडीएम ने पशु प्रसार अधिकारी डॉ. जितेंद्र और कुलवीर को गांव में भेजा। चिकित्सकों ने गांव में सांड़ को बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया। फिलहाल ग्रामीणों ने सांड़ को एक घेर में बंद कर दिया है। प्रदर्शन करने वालों में राजू पहलवान, हरवीर, दीपक, प्रदीप, कालू, चमन, मयूर, बिल्लू, सतपाल, रामवीर, सत्तू, सोनू, रामपाल, रामकुमार, कपिल, बबलू, वीरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें