फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित बोले, पंचायत ने सामूहिक दुष्कर्म की कीमत लगाई पांच लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में नर्सिंग की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आरोपी पक्ष के लोगों ने पंचायत कर छात्रा की आबरू की कीमत पांच लाख रुपये लगाई है। पंचायत में मौजूद पीड़ित छात्रा के परिजनों ने फैसला करने से इंकार कर दिया। इसके बाद आरोपी पक्ष के लोगों ने पीड़ित परिवार को भुगत लेने की धमकी दे डाली। भयभीत पीड़ित परिवार गांव छोड़कर रिश्तेदारी में चला गया है। पुलिस ने पंचायत की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का कहना है कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी पक्ष के लोग पीड़ित परिवार पर लगातार फैसले का दबाव बना रहे है। पीड़ित परिवार ने बताया कि बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आरोपी पक्ष के लोगों ने पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में उन्हें भी बुलाया गया। पंचों ने पीड़ित परिवार के सामने पांच लाख रुपये रख कर कहा कि इन रुपयों को उठा लो और मामले में फैसला कर लो। यदि फैसला नहीं किया तो इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। पीड़ित परिवार ने फैसला करने से इनकार कर दिया और पंचायत छोड़कर चले गए।
पीड़ित छात्रा के बड़े भाई ने बताया कि आरोपी पक्ष के लोग दो दिन से फैसला कर दबाव बना रहे हैं। उन्हें प्रलोभन दिया जा रहा है। जान से मारने तक की धमकी मिल रही है। उनके रिश्तेदारों को भी धमकाया जा रहा है। आरोपियों के डर से परिवार ने गांव छोड़ दिया और अपने रिश्तेदारी में चले गए हैं। इस घटना के बाद से परिवार भयभीत है। इस मामले की पुलिस अधिकारियों से शिकायत की जाएगी। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित परिवार ने कोई शिकायत नहीं की है। मामले की जांच कराई जाएगी। यदि पंचायत हुई है तो उसके आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें