फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िता की बहन बोली, तीन माह पहले उसके साथ भी हुआ था दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नर्सिंग की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़ित की छोटी बहन ने मीडिया के सामने आकर कहा कि उसके साथ भी दुष्कर्म किया। किशोरी ने गांव के ही एक युवक पर तीन माह पूर्व दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसे देहरादून से बरामद किया । आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के दबाव में आकर उसके बयान बदलवा दिए थे। महिला पुलिसकर्मियों ने सीएचसी में उसकी पिटाई भी की। मेडिकल के नाम उसे भयभीत कर दिया था। पुलिस के डर के चलते उसने न्यायालय में अपने बयान बदल दिए थे। इस मामले में उसे इंसाफ चाहिए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित छात्रा की 17 वर्षीय छोटी बहन ने बुधवार को मीडिया कर्मियों को बताया कि जुलाई माह में वह घर से दुकान पर सामान लेने गई। रात्रि में उसे गांव का ही एक युवक मिला। वह उसकी ही कक्षा में पढ़ता था। स्कूल की किताब दिखाने के बहाने वह उसे अपने घेर में ले गया। यहां पर उसे नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया। जब उसे होश आया तो वह देहरादून में थी। उसे सुनसान जगह में कमरे में बंधक बनाया हुआ था। आरोपी युवक ने सात दिन तक लगातार उसे साथ दुष्कर्म किया। एक सप्ताह बाद पुलिस उसे बंधन मुक्त कराकर वापस ले आई। इस मामले में आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया । पुलिस ने दबाव में आकर आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। मेडिकल के नाम पर महिला पुलिसकर्मियों ने उसे भयभीत कर दिया। सीएचसी में दो महिला पुलिसकर्मियों ने उसकी पिटाई की । पुलिस के डर से उसने न्यायालय में अपने बयान बदल दिए थे। उसने कहा कि इस मामले में उसे इंसाफ चाहिए।
इस मामले में एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस किसी पर बयान बदलने के लिए दबाव नहीं बनाती। किशोरी ने अभी तक पुलिस से शिकायत नहीं की है। यदि किशोरी शिकायत करती तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें