- सीबीएसई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
फोटो संख्या 1
बिनौली। हरियाणा के पंचकूला में हुई सीबीएसई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में बिनौली राइफल क्लब के शूटरों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर दो पदक जीते। सोमवार को क्लब पर पदक विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
क्लब के कोच सचिन कौशिक ने बताया कि पंचकुला के हॉलमार्क पब्लिक स्कूल में 7 से 10 नवंबर तक इस चैंपियनशिप में क्लब के चिराग शर्मा ने दस मीटर एयर पिस्टल में 400 में से 387 स्कोर के साथ स्वर्ण पदक, अभय धामा ने दस मीटर एयर पिस्टल अंडर 14 वर्ष में 400 में से 379 स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता है। सोमवार को क्लब पर विभाग संयोजक क्रीड़ा भारती मुकेश चौधरी, प्रधान उपेंद्र धामा, गगन धामा, नकुल शर्मा, सुधांशू जैन ने पदक विजेता शूटरों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।